Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ में नजर आएंगी साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ पर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म ‘भोला’ में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। अजय देवगन की ये फिल्म तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है।

Capture

 

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ की इन दिनों मुंबई में शूटिंग चल रही है। इस बीच अजय देवगन और तब्बू स्टारर में एक और एक्ट्रेस की एंट्री की खबर आई है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भोला’ में साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल नजर आएंगी।

5 2

उनका फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा और उनका किरदार महत्वपूर्ण होगा। अमला पॉल फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल में टीम को ज्वाइन करेंगी। फिल्म का अगला शेड्यूल दिसंबर, 2022 में होगा। बताते चलें कि अमला पॉल ने साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है।

6 2

अजय देवगन ने बताया था कि उनकी फिल्म भोला 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन इस फिल्म का खुद डायरेक्शन कर रहे हैं। इस तरह से भोला उनके डायरेक्शन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी। इन फिल्मों में उन्होंने खुद एक्टिंग भी की है।

इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म ‘यू मी और हम’, फिल्म ‘शिवाय’ और फिल्म ‘रनवे 34’ का डायरेक्शन किया है। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म भोला के अलावा फिल्म ‘दृश्यम 2’, फिल्म ‘मैदान’ और फिल्म ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img