जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि वोकल फॉर लोकल-एक कदम निर्यात की ओर कार्यशाला से जिले के उद्यमियों को अनुकूल परिवेश और बहुआयामी अवसर प्राप्त होंगे तथा इस प्रशिक्षण का सर्वाेत्तम उपयोग कर बिजनौर जिले को उपभोक्ता की श्रेणी से उत्पादक की श्रेणी में परिवर्तित करने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर प्रतिभाओं का धनी है, बिजनौर के किसानों ने अपने कृषि उत्पादों से न केवल देश बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिला बिजनौर में बड़े पैमाने पर हैण्डीक्राफट का कार्य किया जाता है, जिसमें कपड़ा, काष्ठ, ग्लास, ब्रुश, बर्तन आदि शामिल हैं।

