जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। सबसे पहले एक सप्ताह से ज्यादा नूरपुर स्योहारा रेलवे फाटक बंद है जिसकी वजह से आम जनता के साथ गन्ना किसान काफी परेशान है, जिसे जल्द खुलवाने की मांग की। पंचायत को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार अपने मनमाने ढंग से कार्य कर रही है किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
शुगर मिल प्रारंभ हो चुके हैं लेकिन गन्ने के रेट की घोषणा नहीं हुई। जबकि गेहूं की बुवाई शुरू नहीं हुई और गेहूं के रेट की घोषणा भी कर दी। सरकार का दो मुंह सांप की तरह खेल किसानों को बबार्दी के रास्ते पर ले जा रहा है। आने जाने पर किसानों को ट्रैक्टर पर रोक तुगलकी फरमान है।

