जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी अदाकारी तो कभी अपने फैशन स्टाइल के लिए चर्चा बटोरने वाले रणवीर सिंह इन दिनों मारकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की वजह से सुर्खियों में हैं।
Receiving his Etoile d’or 🔥🔥🔥#RanveerSingh pic.twitter.com/4EntI4IHfN
— Rocky (@RanveersRebel) November 11, 2022
दरअसल, अभिनेता को बीते दिन इस फेस्टिवल में रणवीर को एटोइल डीओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान स्टेज पर पावर पैक्ड परफॉर्मेंस भी दी है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में छाई हुई है।
The unique @RanveerOfficial is in the place for a first walk on the #RedCarpet of this 19th edition of the Marrakech International Film Festival. #MarrakechFestival pic.twitter.com/TW6oJ4D8AU
— Marrakech International Film Festival (@Marrakech_Fest) November 11, 2022
माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को एटोइल डीओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रणवीर सिंह ने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए सम्मान मिलने के बाद अपनी सुपर हिट फिल्म ‘गली बॉय’ के एक रैप पर स्टेज पर परफॉर्म किया। रैप गाने के साथ-साथ रणवीर इसपर जमकर थिरकते भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेस्टिवल के ओपनिंग नाइट समारोह के दौरान, रणवीर ने अपने एनर्जी के भरपूर डांस से सबका दिल जीत लिया।
Bollywood mega-star Ranveer Singh (@RanveerOfficial) steals the show at opening of Marrakech Film Festival as he receives tribute award pic.twitter.com/2XudNay2pY
— Deadline Hollywood (@DEADLINE) November 11, 2022
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को जैसे ही माराकेश फिल्म फेस्टिवल में की एटोइल डीओर ट्रॉफी के साथ प्रस्तुत किया गया, जो उनके लिए एक सम्मान की बात है। रणवीर सिंह बोले- यह सबसे काला दौर है। जब मैं अपने आसपास की दुनिया को देखता हूं, तो मुझे हर तरह का दर्द और पीड़ा दिखाई देती है। एक एंटरटेनर के रूप में जो मैं सबसे अच्छी चीज कर सकता हूं वह है लोगों का बोझ हल्का करना और मैं खुश हूं कि मैं यह काम बखूबी कर पा रहा हूं।’
“It's an honour to receive the etoile d'or on such a grand platform. One of my idols Mr Shah Rukh Khan has also received the same award and when I was at the palace I saw a picture of him holding the same trophy. Filled with gratitude and truly overwhelmed today.” #RanveerSingh pic.twitter.com/RER2RMcTu1
— n🍁 (@WinterrPixie) November 12, 2022
मारकेश फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने के बाद संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का प्रीमियर किया गया। वहीं पर अभिनेता ने ‘गली बॉय’ का एक रैप नंबर गाया और फिर डांस भी किया। रणवीर सिंह बोले-आप मुझे इस मंच पर लेकर आए हैं और मुझे एक माइक पकड़ा देते हैं, तो मैं अपने आपको आपके लिए गाना गाने पर मजबूर महसूस करता हूं।’ आपको बता दें, माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान सहित कई भारतीय सितारों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही साल 2012 में, इसने भारतीय सिनेमा के 100 वर्षों को चिह्नित करने के लिए एक विशेष साइडबार भी चलाया था।

