जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट के दूसरे सेमी फाइनल मैच में ग्रीन वेली क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्लब को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में कर लिया है।विशाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
रविवार को एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में पहले खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने 128 रन बनाए। निखिल ने 40 रन ,पारस ने 31 रन का योगदान दिया। आशिर और समद ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ग्रीन वैली की टीम ने 24 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विशाल ने 55 और सलीम ने 25 रन का योगदान किया। विशाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
एसडीसीए चेयरमैन अकरम सैफी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।आयोजन में एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता ,राजकुमार राजू , पुण्य गर्ग,सत्यम शर्मा ,सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , राजीव गोयल (टप्पू),आमिर कुरैशी , रणधीर कपूर ,विनय , सचिन सैनी , रविश राठी , राजशेखर , मृदुल गर्ग , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह ,भावना तोमर, शोएब , अर्जुन चौहान , तनवीर , आदि का सहयोग रहा

