Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमातियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट समाप्त की मांग

  • निजामुद्दीन से आए 12 जमातियों पर हुआ था मुकदमा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: निजामुद्दीन मरकज से थानाभवन आए 12 जमातियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से चार्जशीट को समाप्त करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट में नागपुर हाईकोर्ट का हवाला दिया गया जिसमें जमातियों को कोरोना महामारी फैलाने या अन्य मामलों में दोषी मानने से इंकार किया गया था।

निजामुद्दीन मरकज से मार्च माह 2020 में बहुत से जमाती देश के विभिन्न हिस्सों में निकले थे। शामली जनपद के कस्बा थानाभवन के मदरसे में भी 12 जमाती पहुंचे थे। ये सभी जमाती बांग्लादेश से भारत में टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। उसी दौरान कोरोना महामारी ने भारत वर्ष को जकड़ लिया था और 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। साथ ही गृहमंत्रालय के आदेश के बाद पूरे देश में निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों को तलाश कर उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए थे।

थानाभवन थाने में बांग्लादेश निवासी मीर मोहम्मद समेत 12 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 आईपीसी व 14 विदेशी अधिनियम, 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाभवन पुलिस ने छह जून 2020 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

इस मामले में मीर मोहम्मद ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। जिसमें सत्यधीर सिंह जादोन एडवोकेट ने जमातियों की तरफ से हाईकोर्ट में बहस की और अकबर शाह एडवोकेट व राशिद अली एडवोकेट ने पूरे मामले में मजबूती से पैरोकारी की। राशिद अली एडवोकेट ने बताया कि हाईकोर्ट में नागपुर हाईकोर्ट का हवाला दिया गया जिसमें जमातियों पर कोरोना महामारी फैलाने समेत अन्य मामलों में सरकार का पक्ष रखने के लिए 23 नवंबर 2020 की तिथि तय करते हुए आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश से जमातियों को राहत मिली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img