Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

शादी से कुछ घंटे पहले युवक ने लगा ली फांसी

जनवाणी संवाददाता |

छुटमलपुर: शादी से कुछ घंटे पहले ही युवक ने मौत को गले लगा लिया। ऐसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला।जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कस्बे की अमरदीप कॉलोनी में रहने वाला नवाब पुत्र निसार अहमद (30 वर्ष) ने पंखे में रस्सी डालकर फंदे पर झूल गया, कमरे का दरवाजा नही खुला तो घर के लोगो ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नवाब का शव फंदे पर लटका मिला।

नवाब को रस्सी पर झूलता देख परिजनों व शादी में आए रिश्तेदारों में चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसओ मनोज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से सुसाइड नोट पुलिस को मिला।

जिसमे नवाब ने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। परिजनों ने शव को बिना किसी कार्रवाई के इंकार करते हुए शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया। नवाब की बरात बुधवार सुबह पास के ही गांव में जानी थी, लेकिन बारात चढ़ने से पहले ही नवाब ने मौत को गले लगा लिया। मौत का कारण अज्ञात है। घर में शादी की खुशियां थीं सब मातम में बदल गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img