Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारी, हालत गम्भीर

छपरौली थाना क्षेत्र के राठोडा गांव के शराब के ठेके पर हुई घटना

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: तहसील क्षेत्र के छपरौली थाना अंतर्गत ग्राम राठोडा में शराब की दुकान के सेल्समैन को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को गम्भीर हालत में बडौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल गौरव पुत्र अनिल निवासी बासोली है। वह राठौड़ा में शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। बुधवार को गौरव शराब के ठेके में शराब बेचने के लिए बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर दो अज्ञात बदमाश शराब के ठेके पर आकर रुके। किसी बात को लेकर सेल्समैन व बदमाशों के बीच गाली गलौच होने लगी।

कुछ ही देर बाद बदमाशों ने गेट की जाली से सटाकर गौरव के पेट में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में तुरंत इसकी सूचना ग्राम वासियों ने पुलिस को दी।

55 17
गोली लगने से घायल सेल्समैन गौरव।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जब थाना छपरौली प्रभारी रमेश सिद्धू ने बताया कि सेल्समैन को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। गंभीर हालत में उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img