Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

पानी की टंकिया उगल रही दूषित पानी

जनवाणी संवाददाता |

मीरापुर: नगर पंचायत मीरापुर की पानी की टंकी पिछले काफी समय से दूषित पानी उगल रही है। टंकियों में आ रहे दूषित पानी से बिमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड 7 के लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी में आ रहे दूषित व गन्दे पानी की शिकायत उन्होंने कई बार नगर पंचायत कार्यालय में की लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ है।

नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलापूर्ति में काफी समय से दूषित व गन्दा जल आ रहा है। नगर पंचायत की पानी की टंकियों से निकलने वाला पानी बिल्कुल पीला व दूषित दिखाई पड़ता है। इतना ही नही पानी मे गंदगी व कीड़े भी निकल रहे है। कस्बें के वार्ड 7 में मौहल्ले के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की टंकियों में आने वाला पानी बिल्कुल गंदा व दूषित है जो किसी भी प्रकार से प्रयोग में लेने योग्य नहीं है। कस्बा निवासी मनोज गिरी का कहना है कि वह कई बार नगर पंचायत कार्यालय में दूषित पानी आने की शिकायत दर्ज करा चुका है किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मोहल्लेवासी ब्रजपाल चौधरी, बिटटू धीमान, मनोज गिरी, योगेश कुमार, नीतू, अशोक, राजबाला, सुशीला, अनिता देवी, अमित सैनी, वीरसिंह प्रजापति आदि का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलापूर्ति का पानी काफी दूषित हो चुका है जो पीने योग्य नही है। इस पानी से लगातार बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी का कहना है कि उन्हें दूषित पानी निकलने की कोई जानकारी नही है न ही किसी ने कोई जानकारी कहीं से प्राप्त नही हुई है। यदि कस्बे मंे दूषित पानी की सूचना मिलेगी तो तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img