Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

वेस्ट एंड रोड पर कार पलटी, युवक की मौत

  • तीन दोस्त घायल, एक गंभीर, मेडिकल रेफर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर थानांतर्गत वेस्ट एंड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार के खंभे से टकरा कर पलट जाने से दुखद हादसा हो गया। कार चालक युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें एक युवक की आंखों में गंभीर चोट लगने से मेडिकल ेरेफर कर दिया गया है जबकि बाकी दो लोेगों को मामूली चोटें आई है।

16 22

मछेरान निवासी आसिफ, सुहैल, शाकिब और अनस रात दस बजे के करीब आई 10 कार से घूमने के लिये निकले थे। उनकी तेज रफ़्तार कार जब वेस्ट एंड रोड पर जीटीबी स्कूल के पास पहुंची तो वहां लगे एक खंभे से कार टकराकर पलट गई। कार के पलटते ही कार चला रहा अनस जमीन पर गिरा और उसके सिर के ऊपर कार गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

जबकि उसके तीन साथी घायल हो गई। दुर्घटना होते ही काफी लोग मौके पर पहुंचे और कार के अंदर से युवकों को निकाला। कार के नीचे दबे अनस की ज्यादा खून बहने से मौत हो गई जबकि आसिफ की आंखों में गंभीर चोट लगने के कारण पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया फिर उसे मेडिकल के लिये रेफर कर दिया गया।

15 21

जबकि शाकिब और सुहैल को मामूली चोट आई है। अनस की मौत की खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल था। जिला अस्पताल में भी काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने अनस के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img