जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: नगीना से बिजनौर हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी मठियान प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने के चलते हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने पिछले तीन महीने से उनको वेतन नहीं दिया जिससे उनके परिवार का चूल्हा बन्द होने के कगार पर है। उनके बच्चों की स्कूल फीस नहीं भरी गई है, परिवार में बीमारी होते हुए भी उनको दवाई नहीं दिलाई जा रही।
शनिवार से नगीना से बिजनौर हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी मठियान प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने के चलते हड़ताल कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में वेतन मांगने जाते हैं तो उनको भला बुरा कहकर व गालियां देकर भगा दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने उन्हें अभी तक अगस्त माह का ही वेतन दिया है उसके बाद तीन माह का वेतन कंपनी पर शेष है।

