जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी द्वारा राजकीय आईटीआई बिजनौर में 26 नवंबर 2022 को अप्रेंटिस के लिए कैंपस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 130 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिनके साक्षात्कार उपरांत एवं उनके प्रमाण-पत्रों के सत्यापन उपरांत 89 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस के लिए चयन किया।
कंपनी के एचआर मैनेजर असीम कुमार ने 89 चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा को देते हुए बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को एक दिसंबर 2022 से कंपनी में ज्वाइन करना होगा। इसके पश्चात इन्हें रुपए 9643 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा एक समय का खाना निशुल्क दिया जाएगा।

