जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: टीवी से बॉलीवुड का रुख करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने सिर्फ अपने दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। वैसे, एक्ट्रेस भी कभी अपनी पर्सनल, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं।

मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपने स्टाइल और लुक्स से लोगों को अपना फैंस बनाया है। बेहद स्लिम फिगर के साथ मौनी अक्सर ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। मौनी केवल देसी लुक में ही कहर नहीं ढाती बल्कि बोल्ड आउटफिट में भी हसीना का गजब का अंदाज देखने को मिलता है। मौनी का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जहां वो फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हुईं।
दरअसल, काम के सिलसिले में निकली मौनी रॉय ने मिडी ड्रेस पहन रखी थी। गुलाबी रंग की इस ड्रेस पर काले रंग के फूलों वाले प्रिंट थे। जबकि यू शेप नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की नूडल्स स्लीव और बैकलेस डिजाइन इसे खास बना रही थी। वहीं इस ड्रेस की टाइट फिटिंग मौनी को हॉट लुक दे रही थी।

हालांकि मौनी इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही कमाल दिख रही थीं। खुले वेवी बाल और मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ मौनी ने मेकअप कंप्लीट किया था। जिसके साथ ब्लैक हैंडबैग और ब्लैक शेड्स परफेक्ट लग रहे थे। वहीं कंफी और कूल लुक देते हुए मौनी ने गुलाबी और काले रंग की ड्रेस के साथ सफेद रंग के स्नीकर पेयर किए थे। जिस पर काले और लाल रंग की डिजाइन भी दिख रही थी।
सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में मौनी कार से उतरते ही जबरदस्त टाइट फिटिंग ड्रेस को ठीक करने लगी। हालांकि इस टाइट फिटिंग ड्रेस को चलने लायक बनाने के लिए पीछे की तरफ बैकपर लंबा कट लगाया गया था।

