जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: ग्राम पंचायत पुरैना अब्दुलरहमानपुर निवासी वीर सिंह की ओर से सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि गांव के खसरा नंबर 125 का करीब तीन बीघा से अधिक का रकबा रामलीला व परिषद के नाम दर्ज है। शिकायत में ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों पर जमीन कब्जाकर मकान बनाने का आरोप है। इस शिकायत पर गुरुवार को हल्का लेखपाल दिनेश कुमार ने गांव में पहुंचकर उक्त आराजी की पैमाईश की। पैमाईश के दौरान ग्राम प्रधान पति जय सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के घरों पर निशान लगाऐ है। इस कार्यवाही सें अवैध कब्जा धारकों में हडकंप मचा हुआ है।

