जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन के शिक्षक-शिक्षा विभाग में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत के लिए अभिनन्दन अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों एवं कक्षाओं के संचालन के से सभी परिचय कराया। परिचय कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति सचिव इं. दीपक मित्तल, वित्त सलाहकार अनिल शर्मा, कॉलेज कॉडिनेटर डा. हितेश शर्मा, चीफप्राक्टर डा. राजीव चौधरी व महाविद्यालय प्राचार्या डा. दीप्ति डिमरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। महाविद्यालय सचिव इं. दीपक मित्तल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षक की भूमिका और शिक्षा की गुणवत्तापर बल देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

