जनवाणी संवादाता |
बेहट: कोतवाली क्षेत्र के गांव रुहलका मे बुधवार को ग्राम समाज की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने गयी राजस्व टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस ने राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह की तहरीर पर एक अज्ञात एवं पांच महिलाओं सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को भी हिरासत में लिया है जिनको थाने से ही जमानत दे दी गई है। बता दें कि मंगलवार को समाधान दिवस में गांव रुहलका में ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव के ही व्यक्ति यामीन ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी।
मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल को साथ लेकर गांव रुहलका मे ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई थी। जिसका कब्जा धारियों ने राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस का विरोध किया था और राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस पर हमला बोल दिया था।
जिसमें एक लेखपाल एक सब इंस्पेक्टर एवं दो ग्रामीण घायल हो गए थे जिन को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस में राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह की तहरीर पर एक अज्ञात एवं पांच महिलाओं सहित 25 लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
जिसके बाद पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कुलदीप पुत्र बाबूराम दीपक पुत्र हेमराज शीशपाल पुत्र मेहर सिंह बबीता पत्नी जोगिंदर प्रीति पत्नी राजकुमार गिरफ्तार कर लिया था पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी है।

