Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आदेश रिसीव न होने से राशन वितरण पर लगा ग्रहण, कार्डधारक परेशान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कई माह से देहात क्षेत्र में अटैचमेंट पर चल रही राशन की दुकान कस्बे की दुकान से सम्बद्ध किए जाने से कई दिनों बाद भी कोटेदार को आदेश की प्रति नहीं दी गई है। विभागीय विसंगति के चलते एक दुकान के राशन वितरण पर ग्रहण लगा हुआ है। कार्ड धारक खाद्यान्न के लिए दुकान के चक्कर काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के मैसर्स बीर सिंह की दुकान का अटैचमेंट गांव सनोता चल रहा था। सनोता की दुकान निलंबित होने के चलते उससे संबद्ध मैसर्स वीर सिंह की दुकान का अटैचमेंट कस्बे के आशीष रस्तोगी की दुकान पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने अटैचमेंट का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन किन्हीं कारणों से कोटेदार को आदेश की प्रति नहीं दी गई है। इसी के चलते वितरण का निर्धारित समय शुरू होने के दो दिन बाद भी वीरसिंह की दुकान का वितरण शुरू नहीं हो पाया है।

हालांकि कस्बे में दो दुकान अलग अलग अटैच की गई है। अटैच की गई दूसरी दुकान का वितरण मैसर्स नरेंद्र खटीक की दुकान पर हो रहा है। विभाग की लापरवाही के चलते मैसर्स वीर सिंह की दुकान के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे कस्बे में अटैच हुई एक दुकान पर वितरण को ग्रहण लगा हुआ है।

कार्डधारक महिलाएं राशन प्राप्त करने हेतु दुकान के चक्कर काट रही हैं। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि मैसर्स आशीष की दुकान पिछले माह जुर्माना लगाकर बहाल की गई है। अभी तक जुर्माना अदा न किए जाने के चलते कोटेदार को आदेश की प्रति नहीं दी गई है। जुर्माना जमा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img