Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

फेसबुक लाइव करने पर अतुल प्रधान को सत्र से किया निलंबित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। कल सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन के चलते श्रद्धांजलि देने और अनुपूरक बजट प्रस्तुत करने के साथ सदन स्थगित कर दिया गया था। आज सुबह सदन की शुरू होते ही भारी बवाल हो गया। समाजवादी पार्टी के मेरठ की सरधना विधानसभा से सपा के विधायक अतुल प्रधान के विधानसभा से फेसबुक लाइव करने पर उनको विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

विधानसभा में भारी हंगामे के चलते उसको 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया। बाद में जब सदन दुबारा शुरू हुआ तो सपा के नेता लाल जी वर्मा के निवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक अतुल प्रधान को केवल आज यानि 6 दिसंबर के लिए सदन से निलंबित करने का आदेश दिया।

सपा विधायक पर यह कार्यवाही विधानसभा के नियमों के उलंघन करने पर की गई। आपको बता दे कि सपा विधायक ने अपने फेसबुक पेज से विधानसभा की कार्यवाही को लाइव किया था जिसके बाद उन पर यह कार्यवाही की गई थी। फिलहाल उनका निलंबन केवल आज 1 बजे तक प्रभावी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img