Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हॉलीवुड एक्ट्रेस रुथ मैडोक का 79 साल की उम्र में निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हॉलीवुड की दुनिया से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रुथ मैडोक का निधन हो गया हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे है। रुथ मैडोक ने सिटकॉम टीवी सीरीज हाय-डी-हाय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वो हॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ा नाम थी। एक्ट्रेस की निधन की खबर जानने के बाद फैंस के साथ-साथ कई हॉलीवुड स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे। 79 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह के चली गई।

हॉलीवुड एक्ट्रेस रुथ मैडोक अब इस दुनिया में नहीं रही। वो महज 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अभी हाल ही में एक्सिडेंट हुआ था। जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन डॉक्टर तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रुथ मैडोक का जन्म साल 1943 में यूके के नॉर्वीच शहर में हुआ था। वो एक एक्टर के साथ-साथ जानी-मानी सिंगर भी थी। रुथ मैडोक की एक्टिंग को लोग काफी पसंद किया करते रहे है। एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस रुथ मैडोक से पहले बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हॉलीवुड स्टार जेसन डेविड फ्रैंक, पंजबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का भी निधन हो गया है। साल 2022 में इन स्टार्स के अलावा और भी कई एक्टर और सिंगर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img