Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

हिमाचल के मुख्यमंत्री बने सुक्खू, मुकेश ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, देखें वीडियो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी वेबसाइट पर आपका अभिनंदन स्वागत है। लगातार चार बार बने विधायक और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

01:54 PM, 11-DEC-2022
राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ
शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।

01:46 PM, 11-DEC-2022
वीरभद्र सिंह को अर्पित किए पुष्पांजलि
सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।

01:29 PM, 11-DEC-2022
शिमला के रिज मैदान में पहुंचे सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री
सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए। मुकेश अग्निहोत्री भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करने रिज मैदान पर पहुंच गए हैं।

01:11 PM, 11-DEC-2022
प्रतिभा सिंह बोलीं— हमने वादा किया था, कांग्रेस को वापस लाएंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। राहुल गांधी ने इसके लिए प्रतिभा सिंह को बधाई दी।

01:05 PM, 11-DEC-2022
हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है: प्रियंका गांधी
मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।

01:03 PM, 11-DEC-2022
समर्थकों में जश्न का माहौल
हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।

01:00 PM, 11-DEC-2022
राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे।

12:58 PM, 11-DEC-2022
आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है: अशोक गहलोत
शपथ ग्रहण से पहले शिमला में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और बी मज़बूत होगा।

12:52 PM, 11-DEC-2022
समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है: सुक्खू की मां
शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।

12:47 PM, 11-DEC-2022
हिमाचल के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं: सचिन पायलट
शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।

12:41 PM, 11-DEC-2022
यह जनता की जीत है: मल्लिकार्जुन खड़गे
शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।

12:33 PM, 11-DEC-2022
हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है: कमलेश ठाकुर
शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला में कहा कि मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।

12:29 PM, 11-DEC-2022
कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी: विक्रमादित्य सिंह
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा कि सुक्खू जी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी। जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है वह हमारे लिए स्वीकार्य है।

12:26 PM, 11-DEC-2022
हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है: प्रतिभा सिंह
मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है।

12:20 PM, 11-DEC-2022
यह मेरा दायित्व है: सुक्खू
शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित करते हुए मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं,जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना,यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img