Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का शक्तिशाली देश बना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी-20 का प्रतिनिधित्व देश को मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के साथ ही जीवनदीप बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में देश और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं जी 20 का प्रतिनिधित्व देश को मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत दब्बू भारत था लेकिन मोदी के आने के बाद विश्व में नई पहचान मिली है।

रुड़की के नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवन दीप आश्रम में संचालित जीवन दीप एकेडमी गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल गुरुकुलम का पूजा अर्चना कर एवम फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने सिक्किम की टोपी एवम शॉल पहनाकर सीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आकर बड़े आनंद की अनुभूति हुई है कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे। संत सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं इसका उदाहरण स्वामी यतींद्रानंद द्वारा खोला गया विधालय हैं। यहां सामान्य परिवार एवम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। वह इसकी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा ऐसा विश्वास है कि यहां के बच्चे देश विदेश में क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि जिस क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र ने नेता बन जाओ। जहां भी कार्य करो वहां का नेतृत्व करो।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य हो रहा है। आज शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में नई क्रांति के साथ कार्य हो रहा हैं। नई शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया है और अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध हैं। शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे नई शिक्षा नीति से विधार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए अलग से तैयारी की आवश्यकता नहीं होगी।

कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद ने कहा प्रदेश में 2022 का चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही जीता गया। उनके स्वयं चुनाव हारने का कारण राजनीति रही लेकिन उसके बाद भी भाजपा नेतृत्व ने इनके ऊपर विश्वास जताया यह इनकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियां गिनाई और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही कन्या इंटर कालेज खोले जाने की योजना है जो कि सभी के सहयोग से पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग जबरन अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं लेकिन उन्हें चाहिए कि अगर बच्चे की शिक्षा में रुचि नहीं है तो उसे उस कार्य में आगे बढ़ाए जहां उसकी रुचि हो। उन बच्चों को कारोबार करवाएं उन्हे अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाएं। वहीं उन्होंने कहा कि समाज में संतों और साधुओं का होना आवश्यक है। जहां साधु न हो वहां रहना नही चाहिए साधु के लंका छोड़ते ही लंका का भी नाश हो गया। इसलिए गांव—गांव कस्बे—कस्बे साधु होना चाहिए और उनका सत्कार करना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पूरी, विशिष्ठ अतिथि पुरूषोत्तम अग्रवाल, अतुल सिंह, राकेश बिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, महापौर गौरव गोयल, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, नगर पालिका चेयरमैन लक्सर अमरीश गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अनीस अहमद, पार्षद विवेक चौधरी, ललित अग्रवाल, प्रवीण सब्बरवाल, मुनीष सैनी, रविंद्र पनियाला, संजय अरोड़ा, एड. नवीन जैन, एसके मिश्रा, नरेश शर्मा, दिनेश पंवार, सतीश यादव, धर्मेंद्र भरद्वाज, सागर गोयल, विकास पाल, डॉ अनिल सैनी, सतीश सैनी, रामकुमार चौधरी, मनोज गोयल, पंकज पाल, प्रदीप त्यागी, शुभम शर्मा, गौरव कौशिक, डॉ कुलदीप सूर्यवंशी, राजेंद्र चौधरी, संजय अरोड़ा ,सचिन तनेजा, प्रमोद जौहर, कुनाल सचदेवा, सतीश सैनी, केपी सैनी, संजय त्यागी, राजपाल सिंह, एचएम कपूर, श्यामवीर सैनी, नरेश शर्मा, मनोज गोयल, ब्रजमोहन सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img