Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

नया और स्वच्छ शहर देने का वायदा पूरा किया: संजीव वालिया

  • पांच साल का कार्यकाल पूरा, मेयर ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर के प्रथम मेयर संजीव वालिया ने कहा कि शपथ लेने के बाद उनके द्वारा संकल्प लिया गया था कि वह सहारनपुर के लोगों को बुनियादी ढांचे में परिवर्तन के साथ एक नया और स्वच्छ शहर देंगे। कहा कि- इसे उन्होंने लगभग पूरा किया है। सहारनपुर एक नयी शक्ल के साथ लोगों के सामने है। इस कार्य में सहारनपुर की जनता, स•ाी सम्मानित पार्षदों और निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुझे जो सहयोग दिया है, उसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं।

संजीव वालिया अपना महापौर का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मंगलवार पहले पहर वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले शहर में स्थान-स्थान पर गंदगी के ढेर दिखायी देते थे। आज उन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट या हरित पट्टियां दिखाई देती हैं। सात एमआरएफ सेंटरों की स्थापना और लगभग एक लाख 37 हजार घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन द्वारा हम 140 कूड़ाघरों में से करीब 120 कूड़ाघर समाप्त करने में सफल रहे हैं। बूढ़ी माई चौक पर 50 साल पुराने कूड़ाघर और दिल्ली रोड पर कूड़ाघर का समापन कर नेकी हाउस की स्थापना स्वच्छता के क्षेत्र में हमारी खास उपलब्धि है।

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कोर्ट रोड पर वर्टिकल गार्डन, विश्वकर्मा चौक का सौंदर्यीकरण, हसनपुर चौक पर फव्वारे का निर्माण, दिल्ली रोड, बेहट रोड, गंगोह रोड सहित अनेक मार्गो पर 5.5 किमी लंबे डिवाइडरों का निर्माण कर उनमें वृहद पौधारोपण के अलावा सभी 70 वार्डो को 59,000 से ज्यादा एलईडी लाइट तथा 265 हाई मास्ट लाईटों से आच्छादित किया गया है। इसी दिशा में अमृत योजना के अंतर्गत 13 पार्को का निर्माण तथा 15 वें वित्त से 47 पार्को का रेन वाटर हार्वेस्टिंग व बॉउंडलीवाल आदि कार्यो के साथ जीर्णोद्धार कराया गया।

सहारनपुर का विकास रथ आगे बढ़ाने के लिए गत पांच वर्षों में शहर में 1100 सड़कों और 35 कि.मी लंबाई में 210 नये नालों का निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए अमृत योजना के अंतर्गत 7 ओवर हैड टैंक के निर्माण के अलावा जलकल विभाग द्वारा अनेक नलकूपों का निर्माण, आईटीसी के सहया भेग से 49 तालाबों के जीर्णोद्धार सहित बड़ी तादाद में तालाबों का जीर्णोद्वार कराया गया। इसके अतिरिक्त कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए बेहट रोड पर एबीसी सेंटर की स्थापना, जिला चिकित्सालय में 15वें वित्त से आक्सीजन प्लांट और राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कोरोना टेस्ट के लिए आरटीपीसीआर मशीन की स्थापना, आईटीसी के सहयोग से नुमाइश कैंप में विद्युत शव दाह गृह की स्थापना भी मेरे कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। इस दौरान भाजपा  महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img