जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नगर के स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल के कक्षा दस का छात्र अंश डबास खेलो इंडिया यूथ गेम में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। अंश डबास का चयन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले खेलों इंडिया यूथ गेम में चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्तरीय खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के भोपाल में एक फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल व हरियाणा राज्य से चयनित किए गए खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

