जनवाणी संवाददाता |
कैराना: टीकाकरण से वंचित 0 से 5 साल तक के बच्चों का सर्वे करने लगी महिला आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक से मानदेय में बढ़ोतरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने की व्यवस्था कराएं जाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण से वंचित 0 से 5 साल तक के बच्चों का सर्वे कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंगलवार से ग्रामीण क्षेत्रों की महिला आशाओं द्वारा डोर टू डोर जाकर सर्वे करने शुरू कर दिए हैं।
मंगलवार को महिला आशा सुदेश, पूनम, सीमा, अनवरी, आरती, काजल, कृष्णा, राजेशवती, सुशीला आदि ने चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र चौरसिया से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को बताया कि उनको मात्र 2200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता हैं। टीकाकरण का सर्वे भी उन्हीं से कराया जा रहा है। न तो उनके मानदेय में बढ़ोतरी हो रही है और ना ही उनके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने की कोई व्यवस्था है। सभी आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक से मानदेय में बढ़ोतरी कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कराएं जाने की मांग की हैं।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि वें उनकी मांग को सीएमओ तक पहुंचा देंगें जिसके बाद रिपोर्ट शासन को जाएंगी। शासन के आदेश के बाद ही मानदेय में बढ़ोतरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने की व्यवस्था की जा सकती है।

