Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र की हालत गम्भीर

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से पिता को मौत हो, जबकि पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनणा निवासी 65 वर्षीय रामपाल पुत्र लतूर सिंह अपने पुत्र अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर बघरा से अपने गांव जा रहे थे, जब ये लोग दून पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज़ गति से आ रहे चीनी से भरे ट्रक ने पिता पुत्र को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया।

हादसे के बाद शामली मुज़फ्फरनगर रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामपाल को बड़ी मुश्किल से ट्रक कर नीचे से निकाला तथा अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं हादसे में घायल अंकित की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस ने ट्रक को पने कब्ज़े में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक रामपाल के भाई प्रदीप कुमार ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img