Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

यूपीपीएससी की परीक्षा में चयन होने पर डॉ. विकार अहमद ने नाम रोशन किया

जनवाणी संवाददाता |

बास्टा: राज्य स्तर पर यूनानी चिकित्सा अधिकारी (।) ग्रेड में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में डॉ. इसरार अहमद अंसारी के पुत्र डा. विकार अहमद ने नौवां स्थान प्राप्त कर राज्य में कस्बे का नाम रोशन किया है। बास्टा के मोहल्ला सराय निवासी डॉ. विकार अहमद प्रारंभिक पढ़ाई मदरसा नुरुल इस्लाम व गांधी इंटर कॉलेज से शुरू की थी।

डॉ. इसरार अहमद ने बताया कि उनके पुत्र का शुरू से ही सपना चिकित्सा अधिकारी बनकर गरीबों और बेसहारों की सेवा करने का रहा है। डॉ. विकार अहमद का अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में 1994 में 10 प्लस 2 में सिलेक्शन हुआ। उसके बाद अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से 2003 में बीयूएमएस व 2008 में एमडी की डिग्री हासिल की। सबसे पहले जामिया तिब्बिया देवबंद मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में लेक्चरार के पद पर नियुक्ति हुई।

08 22

उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में रीडर के पद पर सेवा की। एयूएएमसी अलीगढ़ में निरंतर पैथोलॉजी लैब के पद पर सेवा कर रहे हैं। डॉ. विकार अहमद के पिता भी आयुर्वेदिक चिकित्सक है। डॉ. विकार अहमद की पत्नी भी चिकित्सा में सेवा कर रही है। मरहूम शब्बीर अहमद पुलिस अधिकारी का होनहार पोता विकार अहमद यूनानी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा पास करने से उसके परिजनों एवं आसपास के लोग में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img