जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की राजधानी में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2023, के आयोजन में निवेश बढ़ाने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश भर में प्रांतीय स्तर के अधिकारियों को भेजा गया।
यूपीसीड़ा के उप महाप्रबंधक विधुत दलीप सिंघानवी व उप महाप्रबंधक आर.इस.यादव पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में पहुचे। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के प्रमुख राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालक, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यूपीसीड़ा के उप महाप्रबन्धक दलीप सिंघानवी और उप महा प्रबन्धक सिविल आर. इस.यादव ने उधमियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा मांग पत्र में दी गयी समस्याओ का यथा शीघ्र निवारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पिलखनी छेत्र के उधमी गणपत राय चुघ द्वारा 6 करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित करने को आश्वस्त किया।
कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी आलोक तनेजा ने किया।लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने जहां पिलखनी आद्योगिक क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से उपलब्ध पानी की टंकी होने लेकिन उद्योगों तक जलापूर्ति सुनिष्चित नही होने का मुद्दा उठाया साथ ही पिलखनी औद्योगिक छेत्र में लघु उद्योग भारती के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की भी मांग रखी, तो वहीं संगठन के संरक्षक देवेंद्र बंसल ने पिलखनी औद्योगिक छेत्र से सम्बंधित समस्याओ का मांग पत्र सोपा। लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव राज कमल अग्रवाल ने औधोगिक क्षेत्र की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी निर्माण एवम बाउंड्री कराने का मुद्दा उठाया।
कार्यक्रम में शौर्य जैन,आशीष शर्मा,मोहम्द आलम,संजय यादव,सुशील भारद्वाज,रवि वैश्य,सुनील सैनी,अनूप खन्ना, मोहम्मद इकरार, अब्दुल मलिक, अक्षय पुंडीर, डॉ एस.के उपाध्याय’ अजय शर्मा, अमित देवरानी, गणपत राय, इंदर मल्होत्रा, आकाश मेहरा, प्रमोद गर्ग आदि उधमी मौजूद रहे ।

