Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

अपनी कामयाबी पर बहुत खुश हूं- कार्तिक आर्यन

CINEWANI 1


‘भूल भुलैया 2’ (2022) की शानदार सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक फिल्में जुड़ती जा रही हैं। उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के आॅफर मिल रहे हैं। वह कृति सेनन के साथ ‘शहजादा’ और कियारा आडवानी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर रहे हैं। इसके अलावा ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘फ्रेडी’ जैसी फिल्में भी उनके खाते में शामिल हैं। ‘आशिकी 3’ की आॅफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को भूषण कुमार और मुकेश भट्ट मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को बतौर लीड कास्ट किया गया है।

यह 1990 में आई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टॉरर फिल्म ‘आशिकी’ का सीक्वल है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को मेन लीड में लेकर मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट किया गया फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग 2013 में आया था, उसे भी खूब पसंद किया गया था और अब यह इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग होगा। कार्तिक बेहद शानदार, युवा एक्टर हैं। उन्होंने हमेशा सही फिल्में सिलेक्ट की हैं। अधिकांश अवसरों पर बॉक्स आॅफिस के आंकड़े भी उनके फेवर में रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस तीसरे भाग में न केवल वह बेहतरीन काम करेंगे बल्कि बॉक्स आॅफिस पर भी फिल्म के नतीजे शानदार रहेंगे।

फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। ‘आशिकी 3’ के लिए अभी कार्तिक के अपोजिट फीमेल लीड फाइनल नहीं हो सकी हैं लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जेनिफर विंगेट कार्तिक आर्यन के अपोजिट फीमेल लीड में नजर आ सकती हैं।

प्रस्तुत हैं कार्तिक आर्यन के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

  • आप फिल्म मेकर्स के चहीते बनते जा रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि आप आज के दौर के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो सिर्फ 25 दिन में उनके पैसे डबल कर देते हैं। इस तरह की बातें सुनकर कैसा महसूस होता है?

जब आपके बारे में कोई इस तरह की प्रशंसात्मक बातें करे तो खुश होना स्वाभाविक है। मैं भी बहुत खुश हूं। यह मेरी खुशकिस्मती है कि जिस तरह के कंटेंट्स मेरे पास आ रहे हैं, उन्हें करने से हर किसी को फायदा हो रहा है। आखिरकार यह एक बिजनेस है। यदि आप किसी को कुछ कमाकर नहीं देंगे तो भला वह आपको क्यों पूछेगा।

  • ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद आपने न सिर्फ ‘आशिकी 3’ और कबीर खान की फिल्में हासिल कर ली हैं बल्कि ‘हेराफेरी 3’ में अक्षय कुमार को रिप्लेस भी कर दिया है?

‘भूल भुलैया 2’ ने जितना बिजनेस किया है, उतनी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल मुझे भी उम्मीद नहीं थी कि यह इतना अच्छा बिजनेस करेगी, लेकिन उस सफलता का हकदार मैं अकेला नहीं हूं। मैं उस फिल्म की सक्सेस का क्र ेडिट फिल्म की पूरी टीम को दूंगा, लेकिन यह भी सच है कि फिल्म की सफलता का मुझे काफी फायदा मिल रहा है।

  • आपकी इस कामयाबी के पीछे, आपके जबर्दस्त स्ट्रगल का काफी योगदान माना जाता है?

बिल्कुल और इसके लिए मैं खुद पर प्राउड फील करता हूं क्योंकि मैंने यह सब कुछ अपने दम पर हासिल किया है। लेकिन इसमें किस्मत का योगदान ही ज्यादा रहा क्योंकि आजकल जिस तरह से स्माल टाउन के कॉमन मैन की कहानियों पर फिल्में बन रही हैं, उसके कारण ही मैं अच्छा कर सका। ग्वालियर जैसे छोटे शहर का होने की वजह से मैं आॅडियंस को रिलेट कर पाया। बहुत सारे लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास रखा, और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में मेरी मदद की है।

  • साउथ के एक बड़े मेकर ने अपनी फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना के अपोजिट आपको मेन लीड में लेने का प्रस्ताव रखा है। उस फिल्म के बारे में कुछ बताइए?

मेरे पास ऐसा कोई आॅफर नहीं आया है। हां, रश्मिका के साथ मैं एक ब्यूटी प्रोडक्ट की एड फिल्म में अवश्य काम करने जा रहा हूं। रश्मिका और मुझे वाओ स्किन साइंस प्रोडक्ट के लिए बं्राड एंबेसडर चुना गया है।

  • इस खबर में कितनी सच्चाई है कि आप ‘भूल भुलैया 3’ में दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल निभाने जा रहे हैं?

‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद मेकर इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जल्द से जल्द फ्लोर पर लाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि इस बार इसे और बड़े लेबल पर बनाया जाए। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट लेवल पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही आगे की चीजें क्लीयर हो सकेंगी।

                                                                                                    सुभाष शिरढोनकर


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img