Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर हंगामा

  • जैन एकता मंच ने तहसील पर ज्ञापन देकर पर्यटन स्थल की घोषणा को रद कराने की मांग की

जनवाणी सवाददाता |

खेकड़ा: खेकड़ा झारखंड में सम्मेद शिखर को क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज मे आक्रोश उतपन्न हो गया। जिसको लेकर शनिवार को जैन एकता मंच ने तहसील पर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होने पर्यटन स्थल की घोषणा रद कराने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।झारखंड में सम्मेद शिखर धार्मिक क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर शनिवार को जैन एकता मंच ने हंगामा किया। जैन एकता मंच के पदाधिकारी सबसे पहले शान्ति नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में एकत्रित हुए।

वहां से सभी तहसील पहुंचे। तहसील में उन्होने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार राजेश कुमार को ज्ञापन सौपा। उन्होने कहा कि सम्मेद शिखर जैन समाज का सर्वोच्च धार्मिक स्थल हैं। जिसके दर्शन को धर्मावलंबी वहां पहुंचते है। लेकिन झारखंड सरकार द्वारा उस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। पहले सम्मेद शिखर मंदिर में कुछ लोग जूते चप्पल पहनकर प्रांगण में घुस गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। लेकिन वहां की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। इसके साथ ही झारखंड सरकार द्वारा उस क्षेत्र को बिना किसी सूचना के पर्यटन स्थल घोषित कर दिया गया। जिससे जैन समाज पूरी तरह से आहत है। धार्मिक पर्यटन स्थल बनने पर वहां असामाजिक तत्वों का आना जाना शुरू हो जायेगा। जिससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। उंन्होने उंसके पर्यटन स्थल की घोषणा को रद कराने की मांग की मांग के पूरा न होने पर सड़को पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस अवसर पर जनेश्वर दयाल जैन,नितिन जैन, नगीन चंद जैन, अजेश जैन, अंकुश जैन, शरद जैन, जितेंद्र कुमार जैन, नरेश जैन,आदिश जैन, महेश चंद जैन, नवीन कुमार जैन, पुनीत जैन, आयुष जैन, अतिशय जैन, शुभम जैन, कमल जैन, हंस कुमार जैन, सुमेर चंद जैन, सुखमाल चंद जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img