Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

खादी ग्रामोद्योग बना रहा लोगों को आत्मनिर्भर

  • पाॅपकाॅर्न मशीन व मोटराईज्ड़ दोना-पत्तल मेकिंग मशीन का किया गया निःशुल्क वितरण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्य़ोग बोर्ड द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने क उद्देश्य से निःशुल्क मोटराईज्ड दोना-पत्तल मशीन व पाॅपकाॅर्न मेकिंग मशीन का वितरण किया गया। लाभार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनउ से किया गया था। मशीने प्राप्त करने के बाद लाभार्थी प्रसन्न नजर आये और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का धन्यवाद अदा किया।

आत्मनिर्भर भारत में खादी ग्रामोद्योग अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। खादी ग्रामोद्योग द्वारा जहां लोगों को रोजगार के लिए रियायती लोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, वहीं रोजगार परक प्रशिक्षण तथा निःशुल्क मशीनरी भी समय-समय पर वितरित की जाती है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक कार्यøम आयोजित किया गया, जिसमें चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क आठ मोटराईज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन व पांच पाॅपकाॅर्न मशीन वितरित की गयी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिस तरह से ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वह एक सराहनीय कार्य है। ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस दौरान अग्रणी बैंक अधिकारी बीएस तोमर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजबीर सिंह, टीपी सिंह, राहुल कुमार, सुमित कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये हुए लाभान्वित

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिन लाभार्थियों को दोना पत्तल मेकिंग मशीनें वितरित की गयी, उनमें विपिन कुमार, निवासी बघरा, रेखा रानी निवासी सठेडी, अनिल कुमार निवासी अलमासपुर, संजय कुमार निवासी भिक्की, सोनम बानो निवासी सावटू, कर्मवीर निवासी कुटबा, सोनिया निवासी वहलना, रामनिवास निवासी होशियारपुर शामिल हैं, जबकि दीपक कुमार निवासी हुसैनपुर, राजीव कुमार निवासी बसेडा, दीपक कुमार निवासी नावला, कुलदीप कुमार निवासी बघरा, विनोद कुमार निवासी अलमासपुर को पाॅपकाॅर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img