Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

शिवालिक नगर क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष ने नवोदय नगर वार्ड नंबर-13 के शेखर एन्क्लेव में सड़क व नाली निर्माण कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया। कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नवोदय नगर के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व ही अनेक सड़कों के कार्य पूरा होने पर उनका लोकार्पण किया गया और आज भी शेखर एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया हैं और जो शेष सड़कें रह गयी हैं उनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा हैं।

राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, पवन सैनी, सुनील कौशिक, वेदान्त चौहान, भानु प्रताप सिंह, अंकुश मलिक,सत्येंद्र बुद्धा, अनिल चौहान, अंकुल चौहान, संजय सारस्वत, सौरभ दहिया, हुकम चंद कौशिक, अनुज शर्मा, कैलाश सिंह, इंद्रपाल सिंह, संतोषी सैनी, गंगा बुद्धा, रीना चौहान, सुमन सैनी, किरन पाल, पूनम यादव, रानी मौर्य,महेश चंद्र, योगेंद्र चौधरी, डोली रामवीर, सूर्यास मिश्रा चिन्मय सैनी, संतोष विश्वकर्मा व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img