जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: क्षेत्र के गांव सोरम में मानशिक तनाव के चलते 35 वर्षीय महिला ने रविवार को उस समय घर के कमरे में लगे कुंडे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली जब उसका पति अपने खेत पर गया हुआ था तथा महिला घर मे अकेली थी। महिला पिछले कई वर्षों से मानशिक तनाव में चल रही थी जिसका इलाज चिकित्सको के यंहा चल रहा था। घटना की सूचना पर पँहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नही दी गई थी। महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी व उसके कोई संतान भी नही थी।
गांव सोरम निवासी मोनू पुत्र स्व, हरबीर की शादी पांच वर्ष पूर्व बड़ौत निवासी सोनिया पुत्री सुरेन्द्र के साथ हुई थी। सोनिया की मोनू से दूसरी शादी थी। शादी से ही सोनिया मानशिक रूप से तनावग्रस्त थी। मानशिक तनाव के चलते कभी कभी घर मे झगड़ा भी हो जाया करता था। मोनू व पड़ोस में रहने वाले लोगो के मुताबिक मोनू की माँ अपने छोटे पुत्र के यंहा दिल्ली में रह रही है। रविवार को सुबह मोनू अपने खेत पर चला गया। सोनिया घर पर अकेली थी। सोनिया ने घर के एक कमरे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मोनू खेत से वापस आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए व सोनिया के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने मौके पर पँहुच सोनिया का शव नीचे उतरवाया। तथा घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ बुढाना विनय गौत्तम मौके पर पँहुचे व घटना की जानकारी ली।
जब सोनिया के परिजन पँहुचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घटना से अवगत कराते हुए समझाया परन्तु परिजन शव का पीएम कराने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नही आई है। परिजनों के मुताबिक महिला मानशिक रूप से तनावग्रस्त थी तथा उसका इलाज चिकित्सको के यंहा चल रहा था।

