- पीड़ित परिजनों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के एक गांव में कई युवकों ने एक युवती की सामूहिक रूप से अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित युवती के परिजनों ने एसडीएम से आरोपी युवको के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में एक युवती ने परिजनों ने एसडीएम से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की गांव के ही तीन चार युवकों ने सामूहिक रूप से अश्लील वीडियो बना ली।
जिसके बाद से ही वह पीड़ित युवती को लगातार ब्लैक मेल करने का प्रयास कर रहे है। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने युवकों से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई तो वह एक लाख रुपए की मांग करने लगे।
रुपए न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़ित परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस से भी उनकी शिकायत की। लेकिन दबंगो के दबाव में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते वह काफी डरे हुए है। उंन्होने एसडीएम से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अपूर्वा यादव ने उन्हें आरोपी युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

