- भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने समाज की उन्नति के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा देने पर जोर दिया । सोसायटी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रविवार को डीसेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में समाज के उत्थान के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के संरक्षक मानसिंह भूइयार ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा देना जरूरी है। समय-समय पर प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करना आवश्यक है।
महासचिव एवं मुख्य वक्ता केशव शरण ने कहा की समाज में जागृति लाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए । बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करना आवश्यक है। सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए केपी सिंह एवं वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रशासनिक अधिकारी सोपाल सिंह को समिति की ओर से शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर एवं अभिनंदन पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक रहे केपी सिंह ने अपने सेवाकाल से जुड़े कई प्रसंगों के बारे में बताया ।उन्होंने सेवाकाल मे समय का अनुपालन करने को कहा।
प्रशासनिक अधिकारी रहे श्री सोपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारी को अपने सेवाकाल में विभागीय नियमावली का पालन करते हुए कार्य करने की जरूरत है।अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए। समय-समय पर गोष्ठी आयोजित की जाए।
लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, भोपाल सिंह, मनोज कुमार, तेजपाल सिह, विनोद कुमार अमित कुमार, हरि प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, ज्ञान सिंह, तेजपाल सिंह अमित कुमार, उमेश सिंह हृदेश कुमार राम अवतार सिंह, रविंद्र कुमार, संदीप सिंह, पंकज सिंह, कामेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह आदि ने विचार रखे कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक मानसिह भुइयार व संचालन केशव शरण ने किया।

