जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते हर वर्ष की तरह एक बार भी नेहरू स्टेडियम में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को सोशल डिस्टेंसिंग में संपन्न कराया गया।शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बहुत ही कम नागरिकों की मौजूदगी में अहंकारी रावण का पुतला दहन किया गया।
मेयर गौरव गोयल तथा बीटी गंज रामलीला समिति पदाधिकारियों ने मिलकर रावण के पुतले का दहन किया।इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और अहंकारी रावण को भगवान श्रीराम के द्वारा वध किया गया। इस दिन को दशहरे के रूप में मनाए जाने की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है।

उन्होंने नगरवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, महामंत्री सौरभ सिंघल, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, पार्षद आशीष अग्रवाल, नीतू शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा व राकेश गर्ग, अनूप राणा, निखिल तायल, अमन अग्रवाल, वीरेंद्र गोयल, नमन शर्मा, सारंग सैनी, मनोज जैन, रजनीश गुप्ता, विशाल गुप्ता, दीपक तायल, सागर गोयल, पंकज नंदा, अनुराग कौशिक, सार्थक गोयल, नवीन रमोला सहित पुलिस अधिकारी आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। पुतला दहन के पश्चात सभी ने आरती में भाग लिया।

