Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की दो रुपए की बढ़ोतरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें मंगलवार से लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।

बता दें कि मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img