जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: तुनिशा शर्मा की मौत का सदमा अभी फिल्म इंटस्ट्री के लोग बर्दाश्त भी नहीं कर पाए थे कि अब एक और मौत की खबर सामने आ रही है। अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली है। लीना की मौत का सभी को सदमा लगा है। उनके परिवार के लोग भी काफी डरे हुए है और सदमे में हैं। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर लीना ने ऐसा क्यों किया।
बता दें कि लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर लीना नागवंशी के 10900 फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर अपने चैनल ‘रॉयल लीना’ के जरिए वो वीडियो भी शेयर करती थीं। दो दिन पहले ही लीना नागवंशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की थी, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहीं थी। इस रील में लीना ने सेंट क्लॉज की ड्रेस पहनी हुई थी और वो एक टेडी के साथ खेल रहीं थी।

