- नेहरू युवा केन्द्र एवं ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा मनाया गया सतर्कता दिवस
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सोमवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता दिवस मनाया गया। वहां युवाओं को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी से ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
नगर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं में सत्यानिष्ट एवं ईमानदारी की भावना को बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सतर्कता दिवस के रूप में मनाया गया। युवाओं को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गयी।
जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी व निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रसिक्षण संसथान बागपत शशि यादव द्वारा एक ईमानदार एवं सत्यनिष्ठ नागरिक बनने एवं भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में स्वीकार न करने का प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए बनाये गए सूचना के अधिकार के कानून-2005 के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को इस कानून का तर्कसंगत उपयोग कर अपने आसपास हो रही भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी घटना से निपटने में प्रयोग करने के तरीके से अवगत कराया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गुलफाम मलिक, अजय, सोनू धनकड़, एवं अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

