जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर में मोहल्ला जोड़वा कुआं स्थित बगला मुखी माता मंदिर की स्थापना के लिए विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार को मोहल्ला जोड़वा कुआं में स्थित मंदिर राशाला ठाकुर द्वारा में बगला मुखी माता के मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पंडित मनोज नोटियाल द्वारा विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कराया गया।
इस मौके पर नवीन, प्रवीण गोयल, यशु, राहुल आदि मौजूद रहे।

