जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: बेहट रोड स्थित श्री साईं सिद्ध पीठ मंदिर में नव वर्ष 2023 बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्रथम श्री साईं बाबा की काकड़ आरती कर बाबा का महाभिषेक 21 सुगंधित द्रव्यो से किया गया। उसके पश्चात बाबा का शृंगार किया गया। प्रातः से ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 1:00 से साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील पवार अपनी टीम के साथ आये और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साईं मंदिर के ट्रस्टी विनीत कर्णवाल, अलका ने सब को नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर साईं जीव सेवा समिति का गठन किया गया जिसके माध्यम से पालतू व निराश्रित घूम रहे पशु व पक्षियों जो कि घायल अवस्था में चोट बीमारी आदि किसी भी समस्या से ग्रस्त हो का उपचार कराने में मदद करेंगे कहां की है हम सबको जीवों पर दया करनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशू जैन, राकेश सिंह, सुनील गोयल, सैनिक अरोड़ा, अनिरुद्ध राणा, राजवीर सैनी, अजय शर्मा, सुबोध पुंडीर, अमित चौरसिया आदि सम्मिलित हुए।

