Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

श्रीराम कॉलेज में नववर्ष 2023 का जोरदार स्वागत हुआ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्लर्स-2022’ (गुडबाय-2022 व वेलकम-2023) के तीसरे दिन नववर्ष 2023 का शानदार आगाज रंगारंग कार्यक्रमो के साथ हुआ।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वार्षिक रंगारंग कार्यक्रमों में नये वर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच और युवा जोश के साथ कई गुना धूम-धाम से किया गया। नये वर्ष में सारा माहौल एक नई उम्मीद से सराबोर था। कार्यक्रम में तीन दिन से प्रस्तुति दे रहे प्रतिभागियों को उनकी वरीयता के आधार पर पुरस्कृत किया गया। नये साल के स्वागत में विद्यार्थियों ने जोश के साथ जोरदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, मुजफ्फरनगर, नीरज केदीया, समाज सेवी उमेश मलिक, पूर्व विधायक बुढाना विकास बालियान, राणा तोप सिंह, राजीव रंजन, डीजीएम पीएनबी, कमल मित्तल, भाकियू नेता, राजीव मोहन गोयल यूपी जर्नरलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

7

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरूआत पालिटैक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा पारम्परिक रूप से गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र निक्षेय ने तेरी लगन लगी गीत पर गाना गाकर कार्यक्रम मे मौजूद अतिथियों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इसके बाद ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ नामक थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद बिजनेस एडमिनिस्टेªशन के छात्र-छात्रों द्वारा ’’गणेश’’ नृत्य कर उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्र-छात्रों द्वारा खेलो के प्रोत्साहन के लिये ’खेलो इंडिया’ थीम पर नृत्य नाटिका कर सभी को खेलो के प्रति उत्साहित किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्र-छात्राओें द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तबीज संहार पर नाटिका प्रस्तुत की गई।

इसके बाद बिजनेस एडमिनीस्ट्रेशन की छात्राओं रिया और नंदनी द्वारा डयूट डांस कर वहा मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा साइलेंट नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद योगा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा कई प्रकार के योगा आसनों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को योग करने के लिये प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बॉलिवुड एक्ट किया गया। मैनेजमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति कर युवाओं के अंदर देशभक्ति की भावना का संचार किया तथा चारो ओर भारत माता की जय के नारे गूॅजने लगे।

इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन द्वारा गैर शिक्षक वर्ग में श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजेन्द्र त्यागी, विनय पाठक, अजय कुमार, आदि को भी पुरूस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त समाज सेवी नीरज केदीया द्वारा बेस्ट निदेशक का अवार्ड डा0 अश्वनी निदेशक श्रीराम पॉलिटैक्निक को दिया गया। इसके बाद एसआरजीसी एक्सेल अवार्ड दिये गये। जिसमें कनुप्रिया, साक्षी शर्मा, श्रुति मित्तल, प्रमोद कुमार, मौ0 यूसुफ, संदीप राठी, नंदकिशोर, विकास कुमार, आशीष कुमार, मनोज पुंडीर शामिल रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमरदीप को महाविद्यालय में अनुशासन बनाये रखने के लिये पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा सभी को नववर्ष की मंगल शुभकामनाऐं दी गई तथा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।

मंच संचालन के लिये शहजाद, शबनूर, सोनू, जिगर, मोनिश, दिपक, बबली, आदि को पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, श्रीराम पालिटैक्निक के निदेशक डा0 अश्वनी, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा0 आलोक कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ0 विनीत कुमार शर्मा डॉ0 मनोज धीमान, डीन मैनेजमेन्ट डा0 सौरभ मित्तल सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहजाद, शबनूर, सोनू, जिगर, मोनिश, दिपक, बबली, आदि ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनवाने में प्रमोद कुमार, नीतू सिंह, रूपल मलिक आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...
spot_imgspot_img