Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • रोशनपुर डौरली का है मामला, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित रोशनपुर डौरली में रविवार की सुबह दिन निकलते ही एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पल्लवपुरम थाने पर हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रोशनपुर डौरली निवासी दानिश की फरवरी 2020 में मामेपुर गांव की रहने वाली हिना से शादी हुई थी। हिना के तीन वर्ष की एक बेटी है। बताया गया कि रविवार की सुबह हिना ने अपने घर के ऊपर स्थित एक कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। विवाहिता के शव को कमरे में लटका देखा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने तुरंत 112 डायल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस और पल्लवपुरम थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा।

हालांकि बाद में विवाहिता के आत्म हत्या करने की सूचना परिजनों को मिली तो वह भी एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पहले तो ससुराल पक्ष के लोगों के सामने ही हंगामा किया। उसके बाद पल्लवपुरम थाने पर पहुंचकर पति दानिश और परिवार के लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की तहरीर पल्लवपुरम थाने पर दी है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

उड़ी चर्चा, बेटा न होने से थी विवाहिता परेशान

विवाहिता की मौत के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया गया कि दानिश वेल्डिंग का काम करता है। जबकि हिना के तीन वर्ष की बेटी है, लेकिन उसके बेटा नहीं हो रहा था। जिसके चलते वह परेशान थी। सूत्रों के मुताबिक विवाहिता बेटा न होने से परेशान तो थी। वह ससुराल पक्ष के लोगों के ताने भी सुन रही थी। आसपास के लोगा भी इस तरह की चर्चा घटना के दौरान करते हुए नजर आए।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

दौराला: सरधना मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर रविवार को सामान लेने जा रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चिरौड़ी निवासी 32 वर्ष नवनीत रविवार को छोटे भाई इंद्रपाल की शादी के लिए दुल्हैड़ा गांव में लड़की की गोद भराई करने जा रहे थे। युवक नवनीत गोद भराई के लिए दौराला मिल में सामान लेने जा रहा था। वापस आने के दौरान मृतक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई।

भाई इंद्रपाल ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली। वहीं, जीआरपी सूचना मिलने पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयो इंद्रपाल, शिवकुमार, प्रवीण, सिद्धार्थ में सबसे बड़ा था। मृतक कि पत्नी और दो छोटे बच्चों है। लड़की पक्ष के लोगों में भी मातम छा गया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img