जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार महिला अपराध पर लगाम के लिए तरह तरह की जागरूकता पुलिस द्वारा किया जा रहा है, वही बेखौफ अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। मामला जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बड़गो
ग्राम का है, छट्टी राम की पत्नी रविवार की रात 10 बजे खाना खा कर बिस्तर पर सोने चली गई, वही गांव में परचून की दुकान चलाने वाला सोनू गुप्ता, घात लगाकर घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।
महिला ने हल्ला मचाया,महिला की आवाज सुनकर गांव वाले ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और बाहर लाकर खंभे में बांधकर लाठी से खूब पीटा, किसी ने वीडियो बना कर सुबह वायरल कर दिया, गांव वाले की घटना की सूचना थाना पचपेड़वा पुलिस को दिया।
इस बारे में थाना प्रभारी पचपेड़वा इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने बताया कि छेड़खानी नही हुई है मारपीट हुआ था, 151 में आरोपी को जेल भेजा गया है, वही इस घटना से पीड़ित महिला दहशत में है,पीड़ित महिला प्रीती यादव ने बताया कि वह खाना खा कर बिस्तर पर लेटी थी तभी परचून दुकान चलाने वाला सोनू आकर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा।

