Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बाइक एजेंसी स्वामी ढाई माह बाद भी नहीं दे रहा कागजात

  • उपभोक्ता लगा रहे एजेंसी के चक्कर, एसडीएम से शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कस्बा ऊन में हीरो बाइक की एजेंसी है। कस्बा निवासी बालेंद्र ने एजेंसी से गत वर्ष 24 अक्टूबर को स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। करीब ढाई माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उसे एजेंसी संचालक द्वारा बाइक के कागज उपलब्ध नहीं कराए हैं। पीड़ित का आरोप है कि एजेंसी पर बार-बार जाने के बावजूद भी कागज नहीं दिए जा रहे हैं। बाइक चलाने पर पुलिस द्वारा उसका 5000 का चालान भी काट दिया गया है।

हर बार एजेंसी स्वामी कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे ही कई उपभोक्ताओं के साथ किया जा रहा है जबकि नियमानुसार एक माह के अंदर एजेंसी स्वामी को कागज उपलब्ध कराने होते हैं लेकिन फिर भी कागज नहीं दिए जा रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित उपभोक्ता ने उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को शिकायत कर एजेंसी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img