Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

शामली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जोश के साथ प्रारंभ

  • कस्बा एलम से कांधला होते हुए कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव पहुंची यात्रा
  • भारत जोड़ो यात्रा को लेकर युवाओं के साथ अन्य वर्गों में विशेष उत्साह रहा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की जनपद शामली में भारत जोड़ो यात्रा कस्बा एलम से आज सुबह घने कोहरे के बीच प्रारंभ हुई। इस दौरान युवाओं और समाज के अन्य वर्गों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

बृहस्पतिवार को सांसद राहुल गांधी प्रात करीब 6:30 कस्बा एलम में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे बनाए गए वीवीआईपी पंडाल में पहुंचे। उसके बाद यहां कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ध्वजारोहण किया। फिर, हाड़ कपाती सर्दी के बीच घने कोहरे में उन्होंने शामली विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की।

यह यात्रा करीब 8:00 कस्बा कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली और अनिल कुमार के अलावा जिलाध्यक्ष वाजिद अली समेत तमाम नेतागण राहुल गांधी का पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन राहुल गांधी जन सैलाब के साथ कांधला नगर में प्रवेश कर गए।

उसके बाद कांधला से होते हुए कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में गांव दुगड्डा में राहुल गांधी अचानक सड़क किनारे जाहिद के आवास पर पहुंचे। यहां पर करीब 20-25 मिनट राहुल गांधी ने परिवार के लोगों के साथ देश के वर्तमान हालातों पर बातचीत की। राहुल गांधी का साथ पाकर यह परिवार खुश नजर आया।

26 2

इसके बाद राहुल गांधी का कारवां कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव के लिए प्रस्थान कर गया। प्रातः 8:40 बजे राहुल गांधी ऊंचागांव में विश्राम स्थल पर पहुंचे। उनके यहां पूर्वान्ह 11:00 बजे पत्रकारों से बातचीत की संभावना है।

सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अब तक के करीब 12 किलोमीटर मार्ग में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सर्दी की परवाह किए बिना युवा, महिलाएं, बड़े -बुजुर्गों राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में युवा वर्ग लगाते नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान कई लोगों ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में राहुल गांधी को भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार कर रहे हैं, जो इंसानियत के लिए ठीक नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img