जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: कोहरा और ठण्ड बीच बढ़ी चोरी की घटनाओं से बचने के लिए घर के पास बनी पशुशाला में पशुओं के साथ सोया पशु पालक भी संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के कारण बुरी तरह झुलस गया, वहीं इस भीषण अग्निकाण्ड में पांच पशुओं की मौके पर मौत हो गई तथा तीन अन्य झुलस गए हैं।

