Home Uttar Pradesh News Meerut छठी मंजिल से कूद कर छात्रा ने दी जान

छठी मंजिल से कूद कर छात्रा ने दी जान

0
छठी मंजिल से कूद कर छात्रा ने दी जान
  • घर से स्कूल के लिए निकली थी
  • घर वाले शव लेकर खरखोदा गए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र के कुटी चौराहे के नजदीक गोल्डन टावर में रहने वाले एक बिल्डर की इंटर में पढ़ने वाली छात्रा ने छठी मंजिल से कूद कर जान दे दी।

परिजन गंभीर रूप से घायल बेटी को लेकर लोकप्रिय अस्पताल ले गए जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को खरखोदा ले गए।

गोल्डन टावर में रहने वाले रोहित अग्रवाल की बेटी अवनि अग्रवाल कक्षा 11 की छात्रा थी। वो अपने पापा, मम्मी आकांक्षा अग्रवाल और भाई शिवा के साथ रहती थी। अवनि आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब स्कूटी से स्कूल के लिए निकली था।

गोल्डन टावर के स्वीपर अशोक ने बताया कि जब वो गेट पर खड़ा था तभी धमाके की आवाज आई जब उसने पीछे मुड़ कर देखा तो अवनि जमीन पर पड़ी थी और पूरा इलाका खून का सैलाब बन गया था। अशोक ने अवनि के पिता को जानकारी दी।

बदहवास हालत में मां और बाप आसपास के लोगो को लेकर अवनि को उठा कर ले गए। डॉक्टरों ने अवनि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अपने पैतृक गांव खरखोदा ले गए।

मेडिकल पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर गई लेकिन घर में ताला लगा मिला। बाद में पुलिस टीम खरखोदा चली गई।

होशियार थी अवनि

अवनि पढ़ाई में काफी होशियार थी और हंसमुख थी। अवनि के सुसाइड करने के कारणों का पता नही चल पाया है।