Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बीएससी की छात्रा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • रिश्तेदार और छोटी बहन संग यूनिवर्सिटी से लौट रही थी मृतका

जनवाणी संवाददाता |

किठौर(मेरठ): सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में बीएससी प्रथमवर्ष का एडमिशन फार्म जमा कर रिश्तेदार संग बाइक से लौट रही दो सगी बहनें मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर स्थित भारत नर्सरी के सामने कैंटर की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में बड़ी बहन की मौके पर मौत हो गई जबकि छोटी बहन और रिश्तेदार चोटिल हो गया। हादसे के दौरान चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल भेजते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया।

मृतक छात्रा की फाइल फोटो।
मृतक छात्रा की फाइल फोटो।

गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के अठसैनी गांव निवासी मोंटी (21) पुत्री लोकेंद्र अपनी छोटी बहन रानी व रिश्तेदार अवनीश के साथ बाइक द्वारा सीसीएस यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथमवर्ष का फार्म जमा कर नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट में जा रही थीं। मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर में भारत नर्सरी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कैंटर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मोंटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रानी व अवनीश चोटिल हो गए।

हादसे के दौरान कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कैंटर को कब्जे में ले लिया। हादसे में मौत की खबर से मोंटी के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामींण व परिजन तुरंत किठौर थाना पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने मेरठ भेज दिया। मृतका के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img