जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आजमगढ़ क्षेत्र से संबंधित 7 डिपो की 70 बसों को परिवर्तन की ओर अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों ने गोंद लिया है। इसमें शाहगंज डिपो से अतरौलिया-प्रयागराज, भगासा-वाराणसी, शाहगंज-लखनऊ, शाह.-कौशा।-शाह., शाहगंज-लखनऊ, मित्तूपुर-वाराणसी रूट की 10 बसों को डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है।
इसी प्रकार मऊ डिपो की 10, आजमगढ़ डिपो की 10, बलिया डिपो की 10, बेल्थरारोड डिपो की 10, दोहरीघाट डिपो की 10 एवं अम्बेडकरनगर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की 10-10 बसों को संबंधित डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक द्वारा प्रत्येक डिपो से दो दो बस गोद लिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गोद लेने की यह प्रक्रिया अन्य क्षेत्रों के सेवा प्रबंधक, क्षेत्रीय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपनायेगे।

