Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया पीएनबी के बाहर धरना

  • लोन जमा कराने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर के पंजाब नेशनल बैंक परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के एजेंटों पर एक किसान को कृषि भूमि पर दिए गए लोन को जमा कराने के नाम से 3़ 37 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए अनिश्तिकालीन धरना शुरू किया। बैंक में तालाबंदी की चेतावनी पर नायब तहसीलदार धरने पर पहुंचे। जिसके बाद किसान की भूमि को ऋणमुक्त करने के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

नगर के शामली रोड स्थित पीएनबी ब्रांच के बाहर बुधवार को भाकियू के युवा मंडल महासचिव अमजद हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन ने कहा कि पीएनबी की ओर से गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी किसान मेहरबान का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया था। बैंक के पूर्व मैनेजर अंकुश शर्मा अन्य कर्मचारियों को लेकर किसान के घर गए थे और 4.50 लाख रुपये में ओटीएस के माध्यम से केसीसी निपटाने की बात कही थी।

जिसमें धनराशि देने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। इसके बाद किसान ने दो माह में बैंक से जुड़ी रिकवरी संस्था के दो एजेंटों को 4 लाख 52 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए थे, लेकिन खाते में केवल 1 लाख 15 हजार रुपये ही जमा किए गए और शेष रुपयों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि एक साल बाद बैंक की ओर से 12 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस प्राप्त हुआ, तो धोखधाड़ी की जानकारी हुई। वहीं, धरनास्थल पर पहुंचें वर्तमान बैंक मैनेजर अंकित कुमार पटेल से भी कार्यकर्ताओं ने वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान नहीं होने पर बैंक में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। वहीं, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर से वार्ता की और बैंक की ओर से संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर विचार किया गया। बैंक मैनेजर के द्वारा पीड़ित किसान की जमीन ऋणमुक्त करने के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img